Skip to content
Home » शिवजी भजन » जपो शिव शिव नाम यह नाम बड़ा प्यारा है

जपो शिव शिव नाम यह नाम बड़ा प्यारा है

जपो शिव शिव नाम,
यह नाम बड़ा प्यारा है,
यह नाम जो भी गाए,
चरणों में जो भी आए,
सब सुख पाए,
जपों शिव शिव नाम,
यह नाम बड़ा प्यारा है।

देवों में देव महादेव कहाय है,
दिए वरदान कभी नहीं लौटाए है,
चाहे विष पीना पड़ जाए,
चाहे भाग के जान बचाए,
सब सह जाए,
जपों शिव शिव नाम,
यह नाम बड़ा प्यारा है।

यही नाम वेद शास्त्र ज्ञानी सब गाए रे,
इसी नाम में तो सारी सृष्टि समाए रे,
जो हस के पी गए हाला,
पहरे सदा सर्प की माला,
सब सह जाए,
जपों शिव शिव नाम,
यह नाम बड़ा प्यारा है।

देवताओं में नहीं भेद लगाना रे,
समझ ना पाएगा तो वेद बखाना रे,
राम सदा शिव को पुकारे,
शिव सदा राम पुकारे,
दोनों नाम प्यारा,
जपों शिव शिव नाम,
यह नाम बड़ा प्यारा है।

जपो शिव शिव नाम,
यह नाम बड़ा प्यारा है,
यह नाम जो भी गाए,
चरणों में जो भी आए,
सब सुख पाए,
जपों शिव शिव नाम,
यह नाम बड़ा प्यारा है।

Singer – Rajeev Singh

Japo Shiv Shiv Naam Yah Naam Bada Pyara Hai Bhajan Lyrics