Skip to content
Home » शिवजी भजन » भोले की सवारी में मुझे लेके चलो ना

भोले की सवारी में मुझे लेके चलो ना

भक्तों की उस टोली में,
महाकाल विराजे डोली में,
देखो देखो मुझे छोड़ ना देना,
देखो देखो मुझे छोड़ ना देना,
मैं रोऊँगा अकेले में,
मुझे लेके चलो ना, चलो ना,
लेके चलो ना, चलो ना,
लेके चलो ना,
भोले की सवारी में,
लेके चलो ना, लेके चलो ना,
भोलें की सवारी मे।

लोग चले बाबा की नगरिया,
सुनी है मेरे मन की नगरिया,
भोले बाबा दर्शन को तुम्हारे,
कब तक तरसे प्यासी नजरिया,
दीवारों से बातें करता,
रोऊँ मैं अकेले में,
मुझे लेके चलो ना, चलो ना,
भोलें की सवारी मे।

मेरी कलम में उनकी चमक है,
बाबा के मेरे मुझ पे करम है,
मैं उनकी तारीफ में चाहे,
जितना लिखूं उतना ही कम है,
उनके ही गुण गाता हूं,
अकेले में अकेले में,
मुझे लेके चलो ना, चलो ना,
भोलें की सवारी मे।

याद तुम्हारी पल पल आए,
आंखों से आंसू थम ना पाए,
भोले बाबा मुझे दर पे बुला लो,
मुझको ये दुनिया रास ना आए,
दिल घबराए दुनिया के,
झमेले में झमेले में,
मुझे लेके चलो ना, चलो ना,
भोलें की सवारी मे।

भक्तों की उस टोली में,
महाकाल विराजे डोली में,
देखो देखो मुझे छोड़ ना देना,
देखो देखो मुझे छोड़ ना देना,
मैं रोऊँगा अकेले में,
मुझे लेके चलो ना, चलो ना,
लेके चलो ना, चलो ना,
लेके चलो ना,
भोले की सवारी में,
लेके चलो ना, लेके चलो ना,
भोलें की सवारी मे।

Singer – Gajendra & Ravindra Pratap Singh

Mujhe Leke Chalo Na Bhole Ki Sawari Me Bhajan Lyrics