सावन का महिना,
भोले बम बम का शोर,
दिल मेरा बम बम बोले,
डोले शंकर की ओर।।
भोले शंकर को भजले,
हरे कष्ट सारे,
शंकर नाथ भोले,
हारे के सहारे,
अरे हर हर शंकर भजलो,
हो कष्ट सभी एक ओर,
अरे दिल मेंरा बम बम बोले,
डोले शंकर जी की ओर।।
द्वार तेरे में आया,
भोले भंडारी,
कृपा की द्रष्टि रखना,
नाथ त्रिपुरारी,
अरे रणजीत शरण में आया,
रखना करूणा की डोर,
अरे दिल मेंरा बम बम बोले,
डोले शंकर जी की ओर।।
सावन का महिना,
भोले बम बम का शोर,
दिल मेरा बम बम बोले,
डोले शंकर की ओर।।
Singer – Ranjeet Singh Rawat Pali
Table of Contents