Skip to content
Home » शिवजी भजन » बालू मिट्टी से बनाये भोलेनाथ चढ़ाऊँ लोटा जल भरके

बालू मिट्टी से बनाये भोलेनाथ चढ़ाऊँ लोटा जल भरके

बालू मिट्टी से बनाये भोलेनाथ,
चढ़ाऊँ लोटा जल भर के।।

पहना वचन माँगा माँ सीता ने,
मुझे मिली कौशल्या जैसी सास,
ससुर राजा दशरथ से,
बालु मिट्टी से बनाए भोलेनाथ,
चढ़ाऊँ लोटा जल भर के।।

दूसरा वचन माँगा माँ सीता ने,
मुझे मिले भोले जैसे जेठ,
जेठानी गौरा मैया सी,
बालु मिट्टी से बनाए भोलेनाथ,
चढ़ाऊँ लोटा जल भर के।।

तीसरा वचन माँगा माँ सीता ने,
मुझे मिले पति श्री राम,
देवर लक्ष्मण जैसे,
बालु मिट्टी से बनाए भोलेनाथ,
चढ़ाऊँ लोटा जल भर के।।

चौथा वचन माँगा माँ सीता ने,
मुझे मिले भगत हनुमान,
पुत्र अंजनी लाल जैसे,
बालु मिट्टी से बनाए भोलेनाथ,
चढ़ाऊँ लोटा जल भर के।।

बालू मिट्टी से बनाये भोलेनाथ,
चढ़ाऊँ लोटा जल भर के।।

Singer – Simran Rathore

Balu Mitti Se Banaye Bholenath Bhajan Lyrics