Skip to content
Home » शिवजी भजन » मुझको मेरे भोले जी का प्यार चाहिए

मुझको मेरे भोले जी का प्यार चाहिए

ना गाड़ी ना बंगला,
ना कार चाहिए,
मुझको मेरे भोले जी का,
प्यार चाहिए।।

ऐसा घर हो जिसमें,
मंदिर तुम्हारा हो,
मंदिर तुम्हारा और,
भोले मेरा प्यारा हो,
मुझको तो ऐसा,
दरबार चाहिए,
मुझको मेरे भोलेजी का,
प्यार चाहिए।।

दिल धड़कन मेरे,
गुण तेरे गाए,
गुण तेरे गाए,
मन में समाए,
नजरों को तेरा,
दीदार चाहिए,
मुझको मेरे भोलेजी का,
प्यार चाहिए।।

करूँ विनती प्रभु,
मुझे अपना लो,
मुझे अपना लो,
दिल में बसा लो,
मुझको तो तेरा,
एतबार चाहिए,
मुझको मेरे भोलेजी का,
प्यार चाहिए।।

ना गाड़ी ना बंगला,
ना कार चाहिए,
मुझको मेरे भोले जी का,
प्यार चाहिए।।

Singer – Ankit Brahmbhatt

Mujhko Mere Bhole Ji Ka Pyar Chahiye Bhajan Lyrics