Skip to content
Home » शिवजी भजन » जय शंभू जय जय शंभू

जय शंभू जय जय शंभू

जय शंभू जय जय शंभू,

दोहा – काशीवाले देवघर वाले,
भोले डमरू धारी,
काशीवाले देवघर वाले,
भोले डमरू धारी,
खेल तेरे है नाथ निराले,
शिवशंकर त्रिपुरारी।

जयती जयती जय काशी वाले,
काशी वाले देवघर वाले,
खेल है तेरे नाथ निराले,
जय शंभू जय जय शंभू,
भोले जय शंभु जय जय शंभु।।

जो भी तेरा ध्यान धरे,
उसका सुर नर मान करे,
जनम मरण से वो उभरे,
चरण तुम्हारे जो धरले,
दया करो विष पीने वाले,
भक्त जनों के तुम रखवाले,
तुम बिन नैय्या कौन संभाले,
जय शंभु जय जय शंभु,
भोले जय शंभु जय जय शंभु।।

ऐसे हो औघड़ दानी,
देते हो वर मनमानी,
भसमासुर था अभिमानी,
भसम करने की शैतानी,
तो पार्वती बन विष्णु आए,
दगाबाज को मजा चखाए,
भांग धतूरा आप थे खाए,
जय शंभु जय जय शंभु,
भोले जय शंभु जय जय शंभु।।

अपनी विपदा किसे सुनाए,
मन में इक आशा है लाए,
श्री चरणों की धूल मिले जो,
नैन हमारे दर्शन पाए,
आस हमारी पूरी करदो,
मेरी खाली झोली भरदो,
एक नज़र मुझपे भी करदो,
जय शंभु जय जय शंभु,
भोले जय शंभु जय जय शंभु।।

जो भी आया तेरे द्वारे,
जागे उसके भाग्य सितारे,
मैं शरणागत शरण तिहारे,
शरण तिहारे शरण तिहारे,
टरु नही कोई लाखो टारे,
‘शर्मा’ को मत भूलो स्वामी,
हे कैलाशी अंतर्यामी,
ओम नमः शिव नमो नमामी,
जय शंभु जय जय शंभु,
भोले जय शंभु जय जय शंभु।।

जयती जयती जय काशी वाले,
काशी वाले देवघर वाले,
खेल है तेरे नाथ निराले,
जय शंभु जय जय शंभु,
भोले जय शंभु जय जय शंभु।।

Singer – Lakhbir Singh Lakkha Ji

Jai Shambhu Jai Jai Shambhu Bhajan Lyrics