Skip to content
Home » शिवजी भजन » नाचे भोला शमसानो में

नाचे भोला शमसानो में

महादेव के रूप निराले,
पल में प्रलय बने भोले भाले,
जय शोभनाथ जय वैजनाथ,
जय विश्वनाथ केदारनाथ,
भस्म रमाए भोले शंकर,
भूत प्रेत सब इनके अंदर,
तीनो लोक के स्वामी है ये,
रह्ते मलंग मसाने में,
नाचे भोला नाचे भोला,
नाचे शमसानो में।।


रुद्र रूप में तांडव करते,
वेश बड़ा अरधंगा है,
तीनो लोक उसे देखके कांपे,
जटा से बहती गंगा है,
देवो के महादेव है शंकर,
आ बसे है विरानो में,
नाचे भोला नाचे भोला,
नाचे शमसानो में।।

भूत प्रेत के राजा तुम हो,
इस जग के महाराजा तुम हो,
डम डम डमरू बजे हाथ में,
त्रिनेत्र त्रिशूल साथ में,
मोक्ष के तुम देव हो शंकर,
आते सब तेरे हाथो में,
नाचे भोला नाचे भोला,
नाचे शमसानो में।।

महादेव के रूप निराले,
पल में प्रलय बने भोले भाले,
जय शोभनाथ जय वैजनाथ,
जय विश्वनाथ केदारनाथ,
भस्म रमाए भोले शंकर,
भूत प्रेत सब इनके अंदर,
तीनो लोक के स्वामी है ये,
रह्ते मलंग मसाने में,
नाचे भोला नाचे भोला,
नाचे शमसानो में।।

Naache Bhola shamsaano mein Bhajan Lryics