Skip to content
Home » शिवजी भजन » तेरी जय हो मेरे भोलेनाथ रखना सर पर सदा मेरे हाथ

तेरी जय हो मेरे भोलेनाथ रखना सर पर सदा मेरे हाथ

तेरी जय हो मेरे भोलेनाथ,
रखना सर पर सदा मेरे हाथ,
सर पर मेरे मेरे हाथ,
सदा मेरे सर पे रखना हाथ,
तेरी जयहो मेरे भोले नाथ,
रखना सर पर सदा मेरे हाथ।

डूब ना जाए भवसागर में,
पकड़ लो मेरा हाथ,
मैं अज्ञानी बालक भगवन,
देना हरदम साथ,
जय हो भोले नाथ,
रखना सर पर मेरे सदा हाथ,
तेरी जयहो मेरे भोले नाथ,
रखना सर पर सदा मेरे हाथ।

तेरे होते हो नहीं सकता,
कोई जगत में अनाथ,
तुम तो हो हे भोले दानी,
नाथों के भी नाथ,
जय हो भोले नाथ,
रखना सर पर मेरे सदा हाथ,
तेरी जयहो मेरे भोले नाथ,
रखना सर पर सदा मेरे हाथ।

रामेश्वर कोई कह के पुकारे,
और कोई वैदनाथ,
युगों युगों से जग को संभाले,
है काशी विश्वनाथ,
जय हो भोले नाथ,
रखना सर पर मेरे सदा हाथ,
तेरी जयहो मेरे भोले नाथ,
रखना सर पर सदा मेरे हाथ।

तेरी जय हो मेरे भोलेनाथ,
रखना सर पर सदा मेरे हाथ,
सर पर मेरे मेरे हाथ,
सदा मेरे सर पे रखना हाथ,
तेरी जयहो मेरे भोले नाथ,
रखना सर पर सदा मेरे हाथ।

Singer – Naresh Ujjwal

Teri Jay Ho Mere Bholenath Bhajan Lyrics