Skip to content
Home » शिवजी भजन » मेरे शंभु मेरे महाकाल

मेरे शंभु मेरे महाकाल

तेरे बिना अब जिया नहीं जाए,
बिन तेरे मुझे कौन संभाले,
बिन तेरे मुझे कौन संभाले,
मुझको अब तू ही संभाल,
मेरे शंभू मेरे महाकाल,
मुझको अब तू ही संभाल,
मेरे शंभु मेरे महाकाल।।

तेरे हवाले की है मैने जिंदगानी,
जाके ये बाते सारे जग को बतानी,
तू ही पिता है मेरा तू ही तो आधार है,
करुणा बरसाने वाले महिमा अपार है,
दर पे तुम्हारे आके आशीष पाएं,
चरणों में बाबा तेरे शीश नवाएं,
मुझको अब तू ही संभाल,
मेरे शंभु मेरे महाकाल।।

हर कही प्यार मिलता खुशियों की बहार है,
तेरी कृपा बरसी ये तेरा ही कमाल है,
तू जो न हो तो ये बहारें भी न होती,
राहों में कांटे होते कलियां न होती,
तेरा भगत बाबा तेरा ही गुण गाए,
सारी उमर तुझको ही रिझाए,
मुझको अब तू ही संभाल,
मेरे शंभु मेरे महाकाल।।

तेरे बिना अब जिया नहीं जाए,
बिन तेरे मुझे कौन संभाले,
बिन तेरे मुझे कौन संभाले,
मुझको अब तू ही संभाल,
मेरे शंभू मेरे महाकाल,
मुझको अब तू ही संभाल,
मेरे शंभु मेरे महाकाल।।

Singer – Sanjay Singh Chouhan

Mere Shambhu Mere Mahakal Bhajan Lyrics