थामा है तेरा दामन,
दामन ना तुम छुड़ाना,
वरना हंसी उड़ाएगा,
महादेव ये ज़माना,
थामा हैं तेरा दामन,
दामन ना तुम छुड़ाना।
तुम जिसको थाम लेते कभी,
गिरने नहीं देते,
लगे लड़खड़ाने जब भी हमें,
तुम संभाल लेते,
कभी मैं भटक न जाऊँ,
वो दिन ना तुम दिखाना,
वरना हंसी उड़ाएगा,
महादेव ये ज़माना,
थामा हैं तेरा दामन,
दामन ना तुम छुड़ाना।
मालिक हो इस जहां के,
दुखियों के रहनुमा हो,
जहां कोई दे सदा तुम्हें,
महादेव तुम वहाँ हो,
मेरी बंदगी का नाता,
तुम तोड़ के ना जाना,
वरना हंसी उड़ाएगा,
महादेव ये ज़माना,
थामा हैं तेरा दामन,
दामन ना तुम छुड़ाना।
डरना है क्या बला से,
जब साथ है तुम्हारा,
मेरा वक्त बदल जाए,
गर कर दो तुम इशारा,
मैं आपकी पनाह में हूँ,
इतना ना भूल जाना,
वरना हंसी उड़ाएगा,
महादेव ये ज़माना,
थामा हैं तेरा दामन,
दामन ना तुम छुड़ाना।
थामा है तेरा दामन,
दामन ना तुम छुड़ाना,
वरना हंसी उड़ाएगा,
महादेव ये ज़माना,
थामा हैं तेरा दामन,
दामन ना तुम छुड़ाना।
Credit – @SuubhashSoulfulSongs
Thama Hai Tera Daaman Bhajan Lyrics