Skip to content
Home » शिवजी भजन » मुझको नंदी बना ले अपना संगी बना ले

मुझको नंदी बना ले अपना संगी बना ले

मुझको नंदी बना ले,
अपना संगी बना ले,
अपना बंदी बना ले मेरे भोले।।

तेरे दरश का प्यासा भोले,
मन से हूं मैं मैला,
कल कल थल थल बहता जाऊं,
साथ मिले जो तेरा,
मुझको गंगा बना ले,
अपनी जटा में समा ले,
मन के पाप तू मिटा दे मेरे भोले।।

तेरी धुन में घूम रहा मैं,
दुनिया से अंजाना,
तेरा नाम बस अपना लागे,
बाकी सब बेगाना,
मुझको डमरू बना ले,
भोले डम डम बजा ले,
सारी दुनिया नचा दे मेरे भोले।।

हाथ पकड़ ले भोले मेरा,
भवसागर तर जाऊं,
तेरी भक्ति करते करते,
मुक्ति मैं पा जाऊं,
मुझको भस्म बना ले,
भोले अंग से लगा ले,
मन अघोरी बना दे मेरे भोले।।

मुझको नंदी बना ले,
अपना संगी बना ले,
अपना बंदी बना ले मेरे भोले।।

Singer & Composer – Shekhar Jaiswal

Mujhko Nandi Bana Le Bhajan Lyrics