Skip to content
Home » शिवजी भजन » बिछा दो फूल गलियों में के भोलेनाथ आए है

बिछा दो फूल गलियों में के भोलेनाथ आए है

बिछा दो फूल गलियों में,
के भोलेनाथ आए है,
के भोलेनाथ आए है,
उमा के साथ आए है,
बिछा दो फूल गलियो में,
के भोलेनाथ आए है।

सवारी भाए ना दूजी,
चले है नंदी पे चढ़ के,
नसीबों वाला दिन है ये,
नसीबों वाला दिन है ये,
सुहानी रात आए है,
बिछा दो फूल गलियो में,
के भोलेनाथ आए है।

समाधि लगती पर्वत पे,
सर्दिया बीत जाती है,
सभी पे करने अमृत की,
प्रभु बरसात आए है,
बिछा दो फूल गलियो में,
के भोलेनाथ आए है।

जिन्हे है आस दर्शन की,
करेंगे कामना पूरी,
सवाली भक्तों के सर पे,
वो रखने हाथ आए है,
बिछा दो फूल गलियो में,
के भोलेनाथ आए है।

मेरे शिव भोले के जैसा,
देव ना दयालु है दूजा,
सुनी है विनती अब करने,
प्रभु करामात आए है,
बिछा दो फूल गलियो में,
के भोलेनाथ आए है।

बिछा दो फूल गलियों में,
के भोलेनाथ आए है,
के भोलेनाथ आए है,
उमा के साथ आए है,
बिछा दो फूल गलियो में,
के भोलेनाथ आए है।

Singer – Pooja Shrivastav

Bichha Do Phool Galiyon Mein Mere Bholenath Aaye Bhajan Lyrics