Skip to content
Home » शिवजी भजन » तेरे डमरू की धुन सुनकर तेरे दरबार आया हूँ

तेरे डमरू की धुन सुनकर तेरे दरबार आया हूँ

तेरे डमरू की धुन सुनकर,
तेरे दरबार आया हूँ,
कृपा करदे मेरे मेरे बाबा,
कृपा करदे मेरे भोले,
मैं ये अरदास लाया हूँ,
तेरे डमरू की धुन सुनके,
तेरे दरबार आया हूँ।।

शरण में हूँ तेरी बाबा,
कृपा मुझ पर भी कर देना,
तेरे दर का दीवाना हूँ,
तेरे दर का दीवाना हूँ,
तेरे दर्शन को आया हूँ,
तेरे डमरू की धुन सुनके,
तेरे दरबार आया हूँ।।

तुम ही हो जिंदगी मेरी,
तुम ही हो हर खुशी मेरी,
तेरी सेवा में रख लेना,
तेरी सेवा में रख लेना,
मैं यह अरदास लाया हूँ,
तेरे डमरू की धुन सुनके,
तेरे दरबार आया हूँ।।

यहां भटका वहां भटका,
मैं दर दर ठोकर खाया हूँ,
बड़ी जालिम है ये दुनिया,
बड़ी जालिम है ये दुनिया,
मैं अपनों का सताया हूँ,
तेरे डमरू की धुन सुनके,
तेरे दरबार आया हूँ।।

तेरे डमरू की धुन सुनकर,
तेरे दरबार आया हूँ,
कृपा करदे मेरे मेरे बाबा,
कृपा करदे मेरे भोले,
मैं ये अरदास लाया हूँ,
तेरे डमरू की धुन सुनके,
तेरे दरबार आया हूँ।।

Vocals – Monu Chauhan

Tere Damru Ki Dhun Sunke Tere Darbar Aaya Lyrics Bhajan