Skip to content
Home » हनुमान भजन » जप ले मनवा बावरे बालाजी का नाम

जप ले मनवा बावरे बालाजी का नाम

जप ले मनवा बावरे,
बालाजी का नाम।

दोहा – पवन तनय संकट हरण,
मंगल मूरत रूप,
राम लखन सीता सहित,
हृदय बसहु सुर भूप।

जप ले मनवा बावरे,
बालाजी का नाम,
इस नाम के सुमिरन से ही,
इस नाम के सुमिरन से ही,
खुश हो जाते श्री राम,
जपलें मनवा बावरें,
बालाजी का नाम।।

यूं तो राम नाम को कितने,
ही भक्तों ने ध्याया है,
लेकिन राम का प्यारा केवल,
हनुमान कहलाया है,
सारे भक्तों में इनको,
सारे भक्तों में इनको,
है मिला अलग सम्मान,
जपलें मनवा बावरें,
बालाजी का नाम।।

श्री राम की आज्ञा को कभी,
हनुमत टाल ना पाएंगे,
तेरे जीवन में संजीवन,
हनुमान ही लाएंगे,
तू राम को राजी रख ले,
तू राम को राजी रख ले,
फिर राजी है हनुमान,
जपलें मनवा बावरें,
बालाजी का नाम।।

राम नाम से दुनिया चलती,
इस पर हमें यकीन है,
पर यह भी तो सच है भगवन,
भक्तों के आधीन है,
‘सोनू’ ये भक्त निराला,
‘सोनू’ ये भक्त निराला,
तू कर इसका गुणगान,
जपलें मनवा बावरें,
बालाजी का नाम।।

जप ले मनवा बावरे,
बालाजी का नाम,
इस नाम के सुमिरन से ही,
इस नाम के सुमिरन से ही,
खुश हो जाते श्री राम,
जपलें मनवा बावरें,
बालाजी का नाम।।

Singer – Bulbul Agarwal

Japle Manwa Bawre Balaji Ka Naam Bhajan Lyrics