Skip to content
Home » हनुमान भजन » जो हनुमान का शुभ नाम लिया करते है

जो हनुमान का शुभ नाम लिया करते है

जो हनुमान का शुभ,
नाम लिया करते है,
उनका सब काम,
हनुमान किया करते है।।

श्री हनुमान के हृदय में,
सियाराम रहे,
राम सिया राम,
हनुमत के मुख पे रहे,
हर घड़ी उनका ही,
वो ध्यान जप करते है।।

शिव है हनुमान की,
भक्ति से सभी काम बने,
भक्त के वास्ते,
शंकर ही हनुमान बने,
एक ही ब्रम्ह कई,
रूप लिया करते है।।

जो हनुमान का शुभ,
नाम लिया करते है,
उनका सब काम,
हनुमान किया करते है।।

गायक – शिवम कश्यप।

Jo Hanuman Ka Shubh Naam Liya Karte Hai Bhajan Sanatan