Skip to content
Home » हनुमान भजन » जिनके सीने विराजे सीताराम जी

जिनके सीने विराजे सीताराम जी

जिनके सीने विराजे सीताराम जी,
उनको कहते है वीर हनुमान जी।।

सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम,
सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम।

राम सुमिरन करे राम चिंतन करे,
राम चरणों में ही नित्य वंदन करें,
राम चर्चा में जिनका है ध्यान जी,
उनको कहते है वीर हनुमान जी।।

जिनकी महिमा बड़ी जिनकी भक्ति बड़ी,
जिनका बजता है डंका जिनकी शक्ति बड़ी,
जो जग में बड़े बलवान जी,
उनको कहते है वीर हनुमान जी।।

भूत आए नहीं बाधा आए नहीं,
जो है तेरी शरण कष्ट पाए नहीं,
जिनके सोटे से कांपे आसमान जी,
उनको कहते है वीर हनुमान जी।।

नाचे छमछम मगन लागी रघुवर लगन,
जिनका सिंदूरी चोला जिनका सिंदूरी तन,
जिनको रघुवर की है बड़ी आन जी,
उनको कहते है वीर हनुमान जी।।

जिनके सीने विराजे सीताराम जी,
उनको कहते है वीर हनुमान जी।।

सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम,
सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम।

Singer – Pt. Sudhir Vyas Ji

Jinke Seene Viraje Sitaram Ji Bhajan Sanatan