Skip to content
Home » हनुमान भजन » हनुमान दया करो मेरे

हनुमान दया करो मेरे

मेरा कोई ना सहारा बिन तेरे,
हनुमान दया करो मेरे,
हनुमान दया करों मेरे।।

तू लाल लंगोटे वाला है,
सिर मुकुट कान में बाला है,
सियाराम हृदय में तेरे,
हनुमान दया करों मेरे।।

तू महावीर बलशाली है,
भक्तों की करे रखवाली है,
करूँ सुमिरन शाम सवेरे,
हनुमान दया करों मेरे।।

जो तुमसे प्रीत लगाए है,
आशा पूरण हो जाए है,
करों अवगुण दूर तुम मेरे,
हनुमान दया करों मेरे।।

मैं बुद्धिहीन हूँ अज्ञानी,
तुम महावीर हो महाज्ञानी,
मेरी लाज हाथ अब तेरे,
हनुमान दया करों मेरे।।

मेरा कोई ना सहारा बिन तेरे,
हनुमान दया करो मेरे,
हनुमान दया करों मेरे।।

Singer – Sukhjeet Singh Toni

Hanuman Daya Karo Mere Bhajan Lyrics