Skip to content
Home » हनुमान भजन » प्रभु श्री राम के दर्शन हमें हनुमत कराते है लिरिक्स

प्रभु श्री राम के दर्शन हमें हनुमत कराते है लिरिक्स

प्रभु श्री राम के दर्शन,
हमें हनुमत कराते है,
ये करते है कृपा उन पर,
जो हर पल राम गाते है।।

नहीं धन और वैभव से,
रिझा सकता इन्हे कोई,
नहीं धन और वैभव से,
रिझा सकता इन्हे कोई,
कहे जो भाव से श्री राम,
तो ये रिझ जाते है,
ये करते है कृपा उन पर,
जो हर पल राम गाते है।।

अहम से दूर है कोसो,
समर्पण है इन्हे ज्यादा,
अहम से दूर है कोसो,
समर्पण है इन्हे ज्यादा,
तभी तो ये सियावर राम,
के सेवक कहाते है,
ये करते है कृपा उन पर,
जो हर पल राम गाते है।।

इन्हे वरदान गीता है,
ये नव निधियो के दाता है,
शिरोमणि भक्त है ऐसे,
जो भक्ति रस लुटाते है,
ये करते है कृपा उन पर,
जो हर पल राम गाते है।।

अगर ‘राजीव’ लोचन राम की,
करुणा को चाहते हो,
अगर ‘राजीव’ लोचन राम की,
करुणा को चाहते हो,
पकड़ लो चरन हनुमत के,
जो हर घड़ी गुनगुनाते है,
ये करते है कृपा उन पर,
जो हर पल राम गाते है।।

प्रभु श्री राम के दर्शन,
हमें हनुमत कराते है,
ये करते है कृपा उन पर,
जो हर पल राम गाते है।।

Singer – Rajeev Shashtri Ji

Prabhu Shri Ram Ke Darshan Hame Hanumat Karate Hai Bhajan Lyrics