Skip to content
Home » हनुमान भजन » वो लाल लंगोटे वाला है माँ अंजनी का लाला है

वो लाल लंगोटे वाला है माँ अंजनी का लाला है

वो राम नाम मतवाला है,
माँ अंजनी का लाला है,
वो लाल लंगोटे वाला है,
माँ अंजनी का लाला है।।

सब सुख लहे तुम्हारी शरणा,
सब सुख लहे तुम्हारी शरणा,
तुम रक्षक काहू को डरना,
तुम रक्षक काहू को डरना,
वो तो भय को भगाने वाला है,
माँ अंजनी का लाला है।।

भूत पिशाच निकट नहीं आवे,
भूत पिशाच निकट नहीं आवे,
महावीर जब नाम सुनावे,
महावीर जब नाम सुनावे,
वो तो भूत भगाने वाला है,
माँ अंजनी का लाला है।।

नासे रोग हरे सब पीरा,
नासे रोग हरे सब पीरा,
जपत निरंतर हनुमत वीरा,
जपत निरंतर हनुमत वीरा,
वो तो रोग मिटाने वाला है,
माँ अंजनी का लाला है।।

अष्ट सिद्धि नवनिधि के दाता,
अष्ट सिद्धि नवनिधि के दाता,
अस वर दीन जानकी माता,
अस वर दीन जानकी माता,
वो तो कृपा बरसाने वाला है,
माँ अंजनी का लाला है।।

संकट कटे मिटे सब पीरा,
संकट कटे मिटे सब पीरा,
जो सुमिरे हनुमत बलबीरा,
जो सुमिरे हनुमत बलबीरा,
वो तो रण को जिताने वाला है,
माँ अंजनी का लाला है।।

वो राम नाम मतवाला है,
माँ अंजनी का लाला है,
वो लाल लंगोटे वाला है,
माँ अंजनी का लाला है।।

Singer – P. Sudhir Vyas Ji

Vo Lal Langote Wala Hai Bhajan Lyrics